आगरा, फरवरी 19 -- कमला नगर में एक घर में एक करोड़ के जेवरात और एक लाख रुपये कैश चोरी हुआ। एक परिचित महिला ने धीरे-धीरे करके जेवरात पार किए। शक होने पर घरवालों ने सीसीटीवी कैमरे लगाए। महिला उसमें कैद हो गई। पीड़ित महिला ने मुकदमा लिखाया। कमला नगर थाने में तैनात दरोगा पीड़ित पक्ष को टहलता रहा। आरोपित पक्ष को बचाव का पूरा मौका दिया। एक माह निकाल दिया। गुरुवार को आरोपित पक्ष को कोर्ट से राहत मिल गई। प्रोफेसर कालोनी, कमला नगर निवासी पारुल गुप्ता ने 17 जनवरी को चोरी, धोखाधड़ी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को बताया उनके बेटे की दोस्त की मां का घर पर आना-जाना था। वह उनके घर से जेवरात चोरी करने लगी। शक होने पर उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगाए। आरोपित महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज देखने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.