पूर्णिया, अप्रैल 6 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के लाइन बाजार स्थित पोस्टमार्टम रोड में संचालित प्रतिष्ठान संचालक स्थानीय व्यवसायियों को करीब एक करोड़ का चूना लगाकर रफ्फूचक्कर हो गया। उक्त प्रतिष्ठान संचालक के खिलाफ व्यवसायियों ने केहाट थाना में दर्ज कराया है। सुदीन चौक के समीप नेताजी चौक स्थित मां रामदुलारी इन्टरप्राइजेज के प्रोपराइटर रवि कुमार साह ने बताया कि पोस्टमार्टम रोड अवस्थित एक प्रतिष्ठान के संचालक ने व्यवसायियों को भरोसा में लेने के लिए पहले हल्की-फुल्की नकदी में कारोबार किया। फिर जब भरोसा पक्का हो गया तो सभी को चेक थमा कर माल उठाव किया गया। उसने रवि से 1 लाख 37 हजार 868 रूपये मूल्य के पतंजलि के प्रोडक्ट की खरीद की एवं बदले में शहर के अन्य व्यवसायियों की तरह ही चेक दिया। जिस तारीख का चेक दिया गया, उस वक्त बैंकों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.