हिन्दुस्तान संवाददाता, अप्रैल 22 -- बिहार के पूर्णिया जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। देह व्यापार का भंडाफोड़ करते वक्त पुलिस को एक कमरे में 16 महिलाएं और 7 पुरुष मिले। पुलिस ने इन सभी को पकड़ा है। बताया जा रहा है कि पूर्णिय जिले में गुलाबबाग जीरोमाइल रेड लाइट एरिया में पुलिस की बड़ी छापेमारी हुई है। करीब तीन घंटे तक चली छापेमारी में नौ नाबालिग लड़कियों को देह व्यापार के चंगुल से मुक्त कराया गया है, जबकि करीब 23 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनमें 16 महिलाएं एवं 7 पुरूष शामिल हैं। हिरासत में लिए गए पुरूष ग्राहक हैं। बताया जा रहा है कि सदर एसडीएम दीक्षित श्वेतम एवं सदर वन एसडीपीओ ज्योति शंकर के नेतृत्व में एक एनजीओ के साथ स्थानीय थाना के अलावा विभिन्न थाना की पुलिस ने रेड लाइट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.