सोनभद्र, मार्च 13 -- सांगोबांध, हिन्दुस्तान संवाद। बभनी क्षेत्र के बरवाटोला ब स्थित प्राथमिक विद्यालय का मुख्य भवन जर्जर होने के कारण एक वर्ष पहले गिरा दिया गया था। इसके बाद से विद्यालय का संचालन एक छोटे से अतिरिक्त कमरे में किया जा रहा है, जो स्वयं भी जर्जर अवस्था में है। ऐसे में बच्चों और शिक्षकों को भय के माहौल में पढ़ाई करनी पड़ रही है। इस समस्या को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर बरसात से पहले नए विद्यालय भवन के निर्माण की मांग की है।बरवाटोला प्राथमिक विद्यालय का पुराना भवन काफी जर्जर हो गया था। सुरक्षा को देखते हुए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने करीब एक वर्ष पहले उसे गिरा दिया था। इसके बाद विद्यालय परिसर में केवल खाली जमीन ही बची है और अब तक नया भवन नहीं बन पाया है। वर्तमान में विद्यालय के सभी बच्चों को एक छोटे से अतिरिक्त क...