बगहा, अप्रैल 18 -- बेतिया। एक कदम गांधी की ओर विचार यात्रा दल 9 बजे बेतिया पहुंची। सर्वप्रथम यात्रियों ने हरिवाटिका चौक पर अवस्थित गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।इसके बाद छावनी अवस्थित एक निजी स्कूल में यात्री दल ने छात्रों से संवाद किया। यात्री दल यहां से वृन्दावन आश्रम के पास स्थिति बुनियादी विद्यालय के छात्रों से बात की। यात्री दल के उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष रामधीरज ने पर्चाधारियों - भूमिहीनों की सभा को सम्बोधित किया। परचाधारी मदन राम ने यात्री दल का स्वागत करते हुए अपने गांव की भूमि समस्या एवं शिक्षा की स्थिति से सभी को अवगत कराया। इस यात्री दल में महाराष्ट्र, गुजरात , यूपी, दिल्ली , झारखंड और बिहार के 20 भाई बहन शामिल हैं। शांति, सत्य, अहिंसा, सद्भाव, लोकतंत्र, संविधान और परचाधारी- भूमिहीनों को भूमि के हक का अलख जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.