एक कट्टा और पांच कारतूस के साथ एक बदमाश गिरफ्तार
खगडि़या, मई 20 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी थाना क्षेत्र के मुख्य सड़क पर मंगलवार की रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने एक कट्टा व पांच कारतूस के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परमानंदपुर निवासी सुनील कुमार पाासवान का पुत्र अभिनव कुमार बताया जा रहा है। गोगरी एएसपी साक्षी कुमारी ने बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि मंगलवार की देर रात्रि को राटन के पास मुख्य सड़क पर पुलिस गश्ती गाड़ी को देखकर एक युवक भागने लगा। पुलिस ने भाग रहे युवक को पकड़ लिया। उसके बाद उनके शरीर की तलाशी ली तो उसके पास से एक कट्टा, पांच कारतूस एवं एक मोबाइल बरामद हुआ। यह भी पढ़ें- अहियापुर में कट्टा व कारतूस के साथ एक गिरफ्तार पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम अभिनव कुमार, घर परमानंदपुर व जिला खगड़िया का रहने वाला बताया। पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.