हल्द्वानी, अक्टूबर 6 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। जेन-जी के दिल्ली में आंदोलन के दौरान लोकप्रिय अंदाज में वायरल हुए स्लोगन को उत्तराखंड पुलिस ने अब साइबर ठगी के खिलाफ जागरूकता का हथियार बनाया है। पुलिस ने सोशल प्लेटफॉर्म पर पोस्टर जारी कर लोगों को अनजान लिंक, संदिग्ध कॉल और ऑनलाइन लालच से सावधान रहने का संदेश दिया है। पोस्टर में चुटीले अंदाज में कहा गया है 'एक कचौड़ी-दो समोसा, अनजान लिंक-कॉल का क्या भरोसा'!...।

साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता दरअसल जेन-जी के बीच हाल में चर्चित हुए 'एक कचौड़ी, दो समोसा...' वाले तुकबंदी के अंदाज को पुलिस ने साइबर सुरक्षा से जोड़ते हुए लोगों तक संदेश पहुंचाने की कोशिश की है। साइबर विशेषज्ञ बीएल कुशवाहा ने बताया कि इसका मकसद खासतौर पर युवाओं और सोशल मीडिया यूजर्स को साइबर अपराध के प्रति सतर्क करना है। पुलिस ने ल...