एक कचौड़ी दो समोसा, जनता को भाजपा पर नहीं भरोसा, लखनऊ में सपा ऑफिस के बाहर लगी होर्डिंग
लखनऊ, अक्टूबर 3 -- UP Vidhansabha Chunav: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर प्रदेश में पोस्टर वार शुरू हो गया है। लखनऊ स्थित सपा कार्यालय के बाहर एक बड़ी होर्डिंग लगाई गई है। इस होर्डिंग में लिखे स्लोगन भाजपा पर तंज कस रहे हैं। साथ ही चुनाव आयोग को भी होर्डिंग पर लिखे स्लोगन के जरिए घेरा गया है। होर्डिंग का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सपा नेता मोहम्मद इखलाक ने लखनऊ सपा कार्यालय के बाहर एक बड़ी होर्डिंग लगवाई है। इसमें सबसे ऊपर बदायूं सांसद आदित्य यादव और साथ में शिवपाल यादव की फोटो छपी है। इसके बाद बड़े साइज में अखिलेश यादव की तस्वीर दिख रही है। नीचे तरफ सपा नेता मोहम्मद इखलाक का तस्वीर है और बीच में भाजपा और चुनाव आयोग को लेकर स्लोगन लिखे हैं। भाजपा पर तंज कसने के लिए लिखा गया एक कचौड़ी दो समोसा, जनता को बीजेपी पर नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.