एक कंपनी में तैनात इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत
काशीपुर, मई 12 -- काशीपुर। एक कंपनी में तैनात इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जसपुर खुर्द पशुपति विहार की कृष्णा कॉलोनी निवासी विजय कुमार (45) पुत्र देवेंद्र सिंह रामनगर रोड स्थित एक फैक्ट्री में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। बीते सोमवार की शाम उनकी घर में अचानक तबीयत बिगड़ गई। तब परिजन उनको आनन-फानन में गिरीताल स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि विजय कुमार रविवार को नाइट ड्यूटी कर सोमवार की सुबह घर आ गए थे। सोमवार को दिनभर घर में ही थे। इसी बीच शाम को अचानक हालत बिगड़ गई। जिसे परिजन न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.