नई दिल्ली, मार्च 24 -- राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) ने वेदांता ग्रुप को बड़ा झटका दिया है। एनसीएलएटी ने अडानी एंटरप्राइजेज की ओर से दिवालिया कंपनी जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) के लिए पेश की गई Rs.14,543 करोड़ की समाधान योजना के कार्यान्वयन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। इसके साथ ही न्यायाधिकरण ने कंपनी के डीलिस्टिंग पर रोक लगाने की मांग भी खारिज कर दी। बता दें कि वेदांता लिमिटेड ने याचिका दायर कर अडानी समूह की समाधान योजना को चुनौती दी थी।क्या कहा अदालत ने? न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली पीठ ने वेदांता की अंतरिम राहत की मांग ठुकराते हुए कहा कि समाधान योजना का कार्यान्वयन जारी रहेगा, हालांकि यह अंतिम फैसले के अधीन होगा। इसके साथ ही, एनसीएलएटी ने लेनदारों की समिति (सीओसी) से एक सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल...