नई दिल्ली, अगस्त 27 -- पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है, जहां तीन मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है। पाकिस्तान को हेडिंग्ले में पहले टेस्ट में करारी शिकस्त मिली। इंग्लैंड ने एक पारी और 103 रनों से पाकिस्तान को रौंदा। पाकिस्तान के नियमित कप्तान बाबर आजम अनफिट होने के कारण इस मैच में नहीं खेले। उनके गुरुवार से लॉर्ड्स में शुरू होने जा रहे दूसरे टेस्ट में खेलने की उम्मीद है। लॉर्ड्स टेस्ट से पहले रमीज राजा ने पाकिस्तान टीम को फैंस की घटती संख्या को लेकर सख्त वॉर्निंग दी है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने कहा कि खराब प्रदर्शन की वजह से टीम अपना फैन बेस खो रही है, एक और हार का मतलब सपोर्टर्स की संख्या में कमी आएगी। मशहूर कमेंटेटर रमीज पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन भी रह चुके हैं।'एक और हार का मतलब है कि बहुत सारे...' र...