कानपुर, जनवरी 19 -- कानपुर,प्रमुख संवाददाता रेलवे ने कामाख्या- नई दिल्ली अमृत भारत विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05672 रोहतक-कामाख्या अमृत भारत एक्सप्रेस 20 जनवरी से चलेगी। इसमें स्लीपर के आठ, सामान्य के 11, एसएलआरडी के दो व पैंट्रीकार के एक सहित कुल 22 कोच होंगे। सफर करने वाले यात्री सीटें खाली होने तक रिजर्वेशन करा सकते हैं। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यह ट्रेन रोहतक से दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान करेगी। दिल्ली, गाजियाबाद रुकते हुए 22:35 बजे गोविंदपुरी आएगी। पांच मिनट ठहराव के बाद 22:40 बजे रवाना होगी और गुरुवार सुबह पांच बजे कामाख्या पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.