अलीगढ़, फरवरी 26 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शहर में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। क्वार्सी क्षेत्र में ब्लू मून स्पा-मसाज सेंटर पर छापा मारकर संचालक समेत छह लोगों को दबोच लिया, जिन्हें जेल भेज दिया गया। जबकि मौके से तीन युवतियां भी पकड़ी गई थीं, जिन्हें उनके परिजनों के हवाले कर दिया। स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। इसके तहत मंगलवार रात को सीओ तृतीय सर्वम सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर क्वार्सी नरेंद्र कुमार शर्मा की टीम ने मैरिस रोड चौराहे एमएस प्लाजा बिल्डिंग के द्वितीय तल पर स्थित ब्लू मून स्पा सेंटर व मसाज पार्लर पर छापा मारा। साथ में मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सुरेंद्र गौतम भी थे। पुलिस को देखते हुए ग्राहक वहां से भागने लगे। अफरा-तफरी मच गई। टी...