एक और शव होने की सूचना पर गोताखोरों ने डैम को खंगाला
नवादा, जून 13 -- थाना क्षेत्र के ताराकोल डैम में गुरुवार को एक अज्ञात शादीशुदा युवती का शव बरामद किए जाने के बाद एक और युवक का शव वहां होने की गुप्त सूचना पर पुलिस द्वारा शव को ढूंढने के लिए शुक्रवार को गोताखोरों को बुलाया गया। गोताखोरों के सहयोग से शुक्रवार को सुबह से शाम तक शव ढूंढने का प्रयास किया गया, पर शव का पता नहीं चल सका। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार अनुसार कौआकोल पुलिस को गुप्त रुप से स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिली थी कि ताराकोल डैम में एक युवक तथा एक युवती का शव पानी में तैरते हुए देखा गया है। जिसके बाद पुलिस कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ताराकोल डैम पर पहुंची। लेकिन पुलिस को सिर्फ एक युवती की ही शव मिल सकी। पुलिस तथा स्थानीय लोगों के द्वारा उम्मीद जताई गई की हो सकता है शव पानी के अंदर बैठ गया हो। जिसको लेकर शुक्रवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.