नई दिल्ली, अगस्त 25 -- मलयालम ऐक्टर देवन श्रीनिवासन ने दावा किया है कि बीजेपी छोड़ने के बाद थलपति विजय की पार्टी टीवीके ने उन्हें बड़े पद का ऑफर दिया था। उन्होंने कहा कि टीवीके केरल में भी पार्टी का विस्तार करना चाहती है। ऐसे में उसने उन्हें केरल में टीवीके चीफ बनाने का ऑफर दिया था। उन्होंने कहा कि चेन्नई में 10 सितंबर को वह सीएम विजय से मिलेंगे। इसके बाद ही कोई फैसला लेंगे।बीजेपी से क्यों हो गया मोहभंग एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने कहा, मैं पांच साल से पार्टी में हूं लेकिन मुझे कोई सार्थक भूमिका नहीं मिली। जब मैं बीजेपी के कार्यकर्ता केरूप में काम करने की कोशिश करता हूं तो भी मुझे काम नहीं करने दिया जाता। इसी वजह से बीजेपी छोड़नी पड़ गई। उन्होंने कहा कि पांच साल से मुझे सिर्फ बैठाकर रखा था। उन्होंने कहा कि जब बीजेपी कोई काम ही ...