शाहजहांपुर, अप्रैल 8 -- निगोही, संवाददाता। निगोही थाना क्षेत्र के चौढेरा गांव में बुधवार को एक युवक द्वारा भगवान को लेकर सोशल मीडिया पर रील पोस्ट करने का मामला सामने आया है। पोस्ट सामने आते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और लोगों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले भी इसी गांव के दो युवकों ने भगवान को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डाली थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उसी घटना के बाद अब एक अन्य युवक ने भी सोशल मीडिया पर इसी तरह की पोस्ट डाल दी। रील वायरल होने के बाद गांव में नाराजगी बढ़ गई। गुस्साए लोगों ने युवक की तलाश शुरू कर दी और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी थी और मामले में आगे की का...