फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। गांव छायंसा में मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार रात एक और महिला की मौत के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को गांव छायंसा जाकर उसके परिजनों के रक्त के नमूने लिए। मृतक महिला का नाम आर्शिदा बताया गया है और स्वास्थ्य विभाग ने आर्शिदा के चार परिजनों के सैंपल लिए हैं। बता दें कि मृतक आर्शिदा का नूंह के नल्ल्हड़ मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आर्शिदा की 24 फरवरी को हेपेटाइटिस-बी की जांच की गई थी। उसमें रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। इसके बाद उसे वैक्सीन लगाई गई। 28 फरवरी को अचानक उल्टी शिकायत होने लगी। परिजन उसे नूंह के निजी अस्पताल में ले गए। निजी अस्पताल प्रबंध ने आर्शिदा के सैंपल को जांच के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.