गोरखपुर, फरवरी 17 -- हरनही/सिकरीगंज। हिन्दुस्तान संवाद सिकरीगंज जद्दू पट्टी में स्थित न्यू राजेश हाईटेक हॉस्पिटल में मोतियाबिन्द की सर्जरी के बाद फैले संक्रमण चलते एक और महिला को आंख गंवानी पड़ी है। एम्स दिल्ली में इलाज के दौरान सहजनवां के लरबरी निवासी मीरा देवी की आंख निकालनी पड़ी है। इसके साथ ही हॉस्पिटल में ऑपरेशन कराने वाले अब तक नौ मरीजों की आंख निकाली जा चुकी है। तीन अन्य मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं दो को फिलहाल घर भेज दिया गया है, उन्हें फालोअप के लिए 19 फरवरी के बाद दोबारा एम्स बुलाया गया है। उधर, मामले की जांच कर रही मजिस्ट्रियल टीम को बीआरडी मेडिकल कॉलेज से मरीजों की कल्चर रिपोर्ट का इंतजार है। जानकारी के अनुसार, न्यू राजेश हाइटेक अस्पताल में बीती एक फरवरी को 30 मरीजों की मोतियाबिंद की सर्जरी हुई थी। ऑपरेशन के अगले ही दिन संक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.