एक और बिल्डर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल
नोएडा, जुलाई 3 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने घर खरीदारों के साथ धोखाधड़ी के एक मामले में ग्रेनो के रुद्रा बिल्डवेल प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। सीबीआई की जांच में सामने आया कि बिल्डर कंपनी और उसके निदेशक ने आपराधिक साजिश के तहत घर खरीदारों और निवेशकों को झूठे वादे, गलत जानकारी और भ्रामक आश्वासन देकर निवेश करने के लिए प्रेरित किया। इसके जरिए उन्होंने गलत तरीके से आर्थिक लाभ कमाया, जबकि खरीदारों को भारी नुकसान हुआ। साक्ष्यों के आधार पर सीबीआई ने भारतीय दंड संहिता की आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात से संबंधित धाराओं के तहत सक्षम न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की है। बता दें कि सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश पर सीबीआई देशभर के विभिन्न बिल्डर कंपनियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.