नई दिल्ली, जुलाई 30 -- देश भर में नीट परीक्षा और पेपर लीक को लेकर मचा घमासान अभी थमा नहीं था कि ओडिशा से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ओडिशा यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज की पोस्टग्रेजुएट यानी पीजी मेडिकल परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्र की तस्वीरें अचानक सोशल मीडिया पर तैरने लगीं। दावा किया जा रहा है कि परीक्षा अभी हॉल में चल ही रही थी और छात्र पर्चा हल कर रहे थे कि कुछ ही मिनटों के भीतर पूरा प्रश्न पत्र वॉट्सएप ग्रुप्स में पहुंच गया। इस घटना के बाद पूरे महकमे में हड़कंप मच गया है और यूनिवर्सिटी प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अंदरूनी जांच के आदेश दे दिए हैं।क्या है पूरा मामला? यह पूरा मामला 27 जुलाई का है, जब 2023-26 बैच के एमएस और एमडी के छात्रों के लिए जनरल सर्जरी विषय की थ्योरी परीक्षा आयोजित की गई थी। सूत्रों और...