राठ(हमीरपुर), मई 7 -- जौनपुर में बारात में घुसकर दूल्हे की गोली मारकर हत्या के बाद अब हमीरपुर में एक दूल्हे पर जानलेवा हमला किया गया है। छह बाइकों पर तमंचे और लाठियों से लैस होकर आए युवकों ने गुरुवार रात न सिर्फ दूल्हे की कार रोकी बल्कि उसे तमंचे की बट और लाठियों से बेरहमी से पीटा। इस दौरान उन्होंने कार में मौजूद दूल्हे के भाई और भांजी को भी नहीं छोड़ा। हमले में दूल्हा खून से लथपथ हो गया। हमलावर जाते-जाते कार को भी क्षतिग्रस्त कर गए। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही दूल्हे और दुल्हन दोनों परिवारों में खलबली मच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मझगवां थाना क्षेत्र के झिन्नावीरा गांव निवासी 30 वर्षीय जगदेव राजपूत ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे उसके छोटे भाई 25 वर्षीय मुन्नीलाल की बारात बांदा जिले के बबेर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.