नई दिल्ली, फरवरी 25 -- India-Israel FTA: हाल ही में कई देशों संग व्यापार समझौते पर सहमति बनने के बाद अब भारत के लिए एक और ट्रेड डील को लेकर खुशखबरी मिली है। यहां पीएम मोदी के अहम दौरे से पहले भारत और इजरायल ने FTA पर चर्चा शुरू कर दी है और आगे चलकर इस FTA पर मुहर भी लग सकती है। मंगलवार को एक अधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की गई है। यह घोषणा तब हुई है जब पीएम मोदी बुधवार से दो दिवसीय दौरे पर इजरायल जा रहे हैं। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दोनों देशों ने वाणिज्यिक संबंधों को मजबूत करने और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए बातचीत का पहला दौर शुरू कर दिया है। इससे पहले पिछले साल नवंबर में दोनों देशों ने समझौते के लिए औपचारिक रूप से बातचीत शुरू करने के लिए संदर्भ की शर्तों (टीओआर) पर हस्ताक्षर किए थे...