अमरोहा, मार्च 6 -- अमरोहा, संवाददाता। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने स्वास्थ्य विभाग को उच्च क्षमता की ट्रू-नॉट मशीन उपलब्ध कराई है। एक बार में चार मरीजों की जांच करने की क्षमता से लैस मशीन अमरोहा सीएचसी की लैब में स्थापित की गई है। इससे टीबी की जांच को रफ्तार मिलेगी। मशीन टीबी के लक्षण वाले लोगों की जांच कर इलाज शुरू करने में मददगार साबित होगी। स्वास्थ्य विभाग राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी के पूरी तरह से खात्मे के लिए अभियान चला रहा है। इसके लिए जिले की सभी सीएचसी-पीएचसी समेत आयुष्मान आरोग्य केंद्रों पर टीबी की जांच व इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ताकि शुरुआती लक्षणों के आधार पर ही जांच कर मरीजों का समय से इलाज शुरू किया जा सके। विभाग को सहयोग करते हुए आईओसीएल ने एक उच्च क्षमता की ट्रू-नॉट मशीन उपलब्ध कराई है। इससे एक बार मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.