लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- दुधवा टाइगर रिजर्व के अंर्तगत गैंडा स्वछंद विचरण अभियान के तीसरे चरण के अवमुक्त अभियान के तीसरे दिन थोड़ी मशक्कत के बाद आखिरकार विभाग ने इस चरण के चौथे गैंडे को ट्रैंकुलाइज किया। इसी के साथ स्वछंद विचरण करने के इस चरण के अभियान को पूरा कर लिया गया। मंगलवार को एक बार फिर महावत एवं चाराकटरों ने सुबह पूर्व चिन्हित मादा गैंडा की खोज प्रारंभ की। कल की अपेक्षा वन विभाग को मंगलवार को गैंडा थोड़ा विलंब से मिल पाया। गैंडे का पता लगते ही सभी टीमों ने मौके पर पहुंचकर गैंडे को ट्रेंकुलाइज किया। इसके बाद उसे सुरक्षित रुप से विशेषज्ञों एवं उच्चाधिकारियों की उपस्थिति में मुक्त कर दिया गया। आपको बता दें कि बीती सोमवार को नर गैंडा हर्ष, मादा गैंडा सुषमा व मादा गैंडा राशि को मुक्त किया गया था। वहीं मंगलवार को दीपा गैंडे का पहला बच्चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.