अलीगढ़, अगस्त 3 -- जट्टारी, संवाददाता। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के विरोध में उसरह रसूलपुर धरना स्थल पर किसानों का आंदोलन रविवार को 523वें दिन भी जारी रहा। सर्किल रेट में बढ़ोतरी और उचित मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने आंदोलन तेज कर दिया है। शुक्रवार से शुरू हुए अनिश्चितकालीन आमरण अनशन के तीसरे दिन रविवार को जलालपुर के नवनीत चौधरी भी अनशन पर बैठ गए। उनके साथ नरेंद्र सिंह, कल्याण सिंह और राजकुमार सिंह पहले से ही आमरण अनशन पर हैं।इसके अलावा, पांच अन्य किसान क्रमिक अनशन के जरिए समर्थन दे रहे हैं। आंदोलनकारियों ने "एक प्रोजेक्ट-एक रेट" या वर्ष 2025 के बढ़े हुए सर्किल रेट के आधार पर मुआवजे की मांग दोहराई है। किसानों का कहना है कि वर्तमान दर पर मुआवजा स्वीकार नहीं किया जाएगा। रविवार शाम खैर उपजिलाधिकारी शिशिर कुमार सिंह धरना स्थल पहुंचे...