एक और अमृत भारत शहरियों के खाते में आई
कानपुर, अगस्त 17 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। रेल प्रशासन ने एक और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात शहरियों को दी है। नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन 2 अक्तूबर से साप्ताहिक चलेगी। इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्री अपना रिजर्वेशन बुकिंग चालू होने पर करा सकेंगे। यह ट्रेन चर्लापल्ली से गोरखपुर वाया कानपुर सेंट्रल चलेगी। एनसीआर के पीआऱओ अमित मालवीय ने बताया कि 22075 हर शुक्रवार 2 अक्तूबर से 21.45 बजे चलकर कानपुर सेंट्रल पर दूसरे दिन 23.10 बजे आएगी। दस मिनट बाद चलकर ऐशबाग होते हुए रविवार को 6.25 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। इसी तरह 22076 हर रविवार गोरखपुर से 8.30 बजे चलकर उसी दिन 15.00 बजे कानपुर आकर सोमवार को 17.00 बजे चर्लापल्ली पहुंचेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.