कानपुर, मार्च 5 -- कानपुर। यात्री लोड कम करने के लिए रेलवे ने 04165-04166 कानपुर सेंट्रल-महाराजा छत्रसाल, छतरपुर अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाई है। कानपुर सेंट्रल से यह छह मार्च तो महाराजा छत्रसाल छतरपुर से सात मार्च को चलेगी। इसमें स्लीपर के 18, एसएलआर के दो सहित कुल 20 कोच होंगे। एनसीआर सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 04165 कानपुर सेंट्रल से 22:00 बजे रवाना होकर शनिवार सुबह छह बजे महाराजा छत्रसाल छतरपुर पहुंचेगी। 04166 महाराजा छत्रसाल छतरपुर से 17:30 बजे रवाना होकर रविवार 2:15 बजे कानपुर सेंट्रल आएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.