नई दिल्ली, जनवरी 21 -- बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन आज इंडस्ट्री के बड़े स्टार माने जाते हैं। कई फिल्मों में उनकी परफॉरमेंस को ऑडियंस ने पसंद किया है। यादगार किरदार, जबरदस्त गाने अजय देवगन के करियर का हिस्सा रहे हैं। लेकिन अजय के करियर में एक ऐसा दौर भी आया जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं। करियर के शुरुआत में इतनी फ्लॉप फिल्में देना उनके करियर को डूबा रही थीं। फिर अजय को मिली एक ऐसी फिल्म जिसने ना सिर्फ उनका करियर डूबने से बचाया बल्कि उन्हें उस समय का ऐसा हीरो बना दिया जो प्यार में हारे लोगों का सहारा बना। एक्टर का आशिकी मिजाज, उनका माथा कवर कर देने वाला हेयरस्टाइल इसी फिल्म के बाद से ट्रेंड बना। हैरानी वाली बात ये है कि इसी फिल्म को पहले शाहरुख खान ने रिजेक्ट कर दिया था।जब अजय देवगन ने दी थी लगातार 7 फ्लॉप फिल्में अजय देवगन ने 1991 में...