देवघर, मार्च 9 -- जसीडीह प्रतिनिधि डिजिटल सुविधा और निर्बाध यात्री सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूर्व रेलवे ने रेलवन मोबाइल ऐप को लेकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। यात्रियों के बीच इस ऑल-इन-वन एप्लिकेशन को लोकप्रिय बनाने के लिए चलाया जा रहा सप्ताहभर का विशेष अभियान 8 मार्च को अपने तीसरे दिन में पहुंच गया। अभियान के दौरान यात्रियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी और सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली। पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक मिलिंद देऊस्कर के आह्वान पर रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के सदस्यों ने मिलकर अभियान को आगे बढ़ाया। इसके तहत पूर्व रेलवे के विभिन्न मंडलों और कारखानों के प्रमुख स्टेशनों तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर विशेष प्रचार-प्रसार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान यात्रियों को रेलवन ऐप की...