पूर्णिया, सितम्बर 29 -- पूर्णिया। समाज कल्याण विभाग एवं सामाजिक सुरक्षा निदेशालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक संचालित राष्ट्रीय नशा विरोधी अभियान के तहत विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी अंशुल कुमार द्वारा राष्ट्रीय नशा विरोधी शपथ ग्रहण कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जिला स्तरीय अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिया गया है। ​01 अक्टूबर (अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस) एवं 02 अक्टूबर (गांधी जयंती) के अवसर पर सभी सरकारी/गैर-सरकारी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में आमजनों, युवाओं, छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों एवं वृद्धजनों की अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी प...