चंडीगढ़, फरवरी 23 -- हरियाणा में करीब 590 करोड़ रुपये के कथित बैंक घोटाले ने सियासी और प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। IDFC First Bank की चंडीगढ़ शाखा में हरियाणा सरकार से जुड़े खातों में अनियमितताओं के खुलासे के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साफ कहा है कि "हर पैसा वापस लाया जाएगा" और इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। यह मामला तब सामने आया जब एक सरकारी विभाग ने अपने खाते को बंद कर दूसरे बैंक में धन स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू की। इसी दौरान खाते में दर्ज राशि और वास्तविक बैलेंस के बीच अंतर पाया गया। बैंक की जांच में बाद में इसी शाखा से जुड़े अन्य सरकारी खातों में भी इसी तरह की गड़बड़ियां सामने आईं। प्रारंभिक आकलन के अनुसार यह घोटाला करीब 590 करोड़ रुपये का हो सकता है, हालांकि अंतिम राशि का निर्धारण अभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.