एक-एक जुल्म का हिसाब होगा...आजम खां के समर्थन में लगे पोस्टर, पुलिस ने हटवाए
नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां के समर्थन में शनिवार देर रात को रामपुर में पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों पर लिखे नारों ने एक बार फिर आजम खां को लेकर सियासी माहौल गरमा दिया। उधर, पोस्टर की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और मौके पर पहुंचकर पोस्टरों को हटवा दिया। रामपुर के पुराना गंज इलाके में लगाए गए पोस्टर पर आजम खां का समर्थन किया था। पोस्टर पर बड़े अक्षरों में लिखा था,'जेल के ताले टूटेंगे, आजम खां छूटेंगे। आजम खां पर हुए एक-एक जुल्म का सरकार बनने के बाद होगा हिसाब।' पोस्टर पर आजम खां के साथ ही उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं की तस्वीरें भी लगाई गई थीं। हालांकि जैसे इस बात की भनक रामपुर पुलिस को लगी तो उन्होंने आनन-फानन में सार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.