एक-एक कमरा खुलवाया, एंट्री रजिस्टर चेक किया; तुर्किए की महिला की तलाश में होटल पर फर्जी रेड, दो गिरफ्तार
लखनऊ, अगस्त 17 -- Lucknow News: राजधानी लखनऊ में तुर्किए की महिला की तलाश में दो जालसाजों ने गोमतीनगर स्थित होटल क्रिस्टेलिया में 15 अगस्त की रात छापेमारी की। खुद को विदेश मंत्रालय का सेक्शन अफसर बताकर मैनेजर को अर्दब में लिया। उसे जेल भेजने की धमकी दी। होटल का गेट अंदर से लॉक कर दिया। मैनेजर व अन्य स्टाफ को बंधक बना लिया। रिसेप्शन पर एंट्री रजिस्ट्रर चेक किया। विरोध पर दो कर्मचारियों का गला दबा दिया। होटल के हर एक कमरे को खुलवाकर चेक कराया। होटल मैनेजर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी अमोल मुरकुट के मुताबिक गिरफ्तार जालसाजों में मेरठ के भवानपुर किला रोड का रहने वाला शिवम चौहान, नोएडा सेक्टर 120 प्रतीक लोरेन निवासी अभिनव सिंह है। उनके पास से विदेश मंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.