मुंगेर, अप्रैल 12 -- असरगंज,निसं.। असरगंज प्रखंड अंतर्गत कच्ची कांवरिया पथ के किनारे शाहकुंड मोड़ के पास गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग पर काबू नहीं पा सका। सूचना मिलने पर सुलतानगंज थाना से फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान एक एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसान रहमतपुर के पप्पू ठाकुर ने अंचल कार्यालय में आवेदन देकर सहायता राशि की गुहार लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...