गौरीगंज, मई 3 -- भादर। ब्लाक भादर के मरुई गांव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक पते पर एक ही उपभोक्ता के नाम पर दो अलग-अलग उपकेंद्रों से दो बिजली कनेक्शन जारी कर दिए गए हैं। पीड़ित उपभोक्ता रामसरन यादव ने इस मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। रामसरन यादव के अनुसार उन्होंने वर्ष 2009 में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत कनेक्शन संख्या 0157192291 बिजली उपकेंद्र रामगंज से लिया था। जिसका बिल वह नियमित रूप से जमा करते आ रहे हैं और इस पर कोई बकाया नहीं है। लेकिन हाल ही में उन्हें 1,05,539 रुपये के बकाये का नोटिस मिला। यह भी पढ़ें- कनेक्शन न होने पर आया बिजली का बिल जिससे वह परेशान हो गए। जांच करने पर पता चला कि बिजली उपकेंद्र पीपरपुर से उनके नाम एक और कनेक्शन संख्या 0704743000 जारी कर दिया गया है, जिसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.