इटावा औरैया, जून 1 -- बकेवर। कस्बा के 50 शैया अस्पताल में महीनों की मांग के बाद कोई ईएमओ शासन से नहीं भेजा गया बल्कि अस्पताल से एक ईएमओ और फार्माशिष्ट का ट्रांसफर जरूर कर दिया गया। अब अस्पताल में केवल एक ईएमओ डॉ रविन्द्र साहू और एक फार्माशिष्ट दिनेश प्रताप सिंह ही रहा गए है। ऐसे में 24 घण्टे की इमरजेंसी सेवा पर बुरा असर पड़ रहा है।

इमरजेंसी सेवा पर प्रभाव वहीं अस्पताल की ओपीडी भी प्रभावित होती जा रही है। अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर्स की ड्यूटी इमरजेंसी में लगाने से ओपीडी में मरीज परेशान है। पिछले डेढ़ माह से मात्र एक ही ईएमओ अस्पताल में तैनात हैं। 30 मई को शासन ने मेडिकल अवकाश पर चल रहे ईएमओ डॉ सतेंद्र साहू का हरदोई व एक फार्माशिष्ट बीना वर्मा का कानपुर नगर ट्रांसफर कर दिया।

अस्पताल की स्थिति अस्पताल की इमरजेंसी में 24 घण्टे में हर रोज 20 ...