बागपत, जुलाई 14 -- बागपत। एसपी सूरज कुमार राय ने सोमवार देर रात एक इंस्पेक्टर, 12 दरोगा और 11 सिपाहियों समेत कुल 24 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल अपनी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। एसपी ने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर ऋषिपाल शर्मा को खेकड़ा कोतवाली का अपराध निरीक्षक बनाया गया है। दरोगा वीर सिंह और कैलाश चंद को पुलिस लाइन से डायल-112 पर तैनात किया गया है। वहीं दरोगा अशोक भाटी, निरंजन प्रसाद शर्मा और महिला दरोगा दृष्टि को बिनौली थाने में नई तैनाती मिली है। दरोगा दीपपाल सिंह और योगेंद्र सिंह को थाना रमाला भेजा गया है। इसी तरह दरोगा श्यामवीर सिंह और हरदेश कुमार को थाना चांदीनगर में तैनाती दी है। इनके अलावा दरोगा स्नेहा पाल को पुलिस लाइन से थाना सिंघाव...