मोतिहारी, अप्रैल 23 -- मोतिहारी। जिले भर में चलाए गए अभियान में पुलिस ने 64 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इसमें पूछताछ के बाद 58 अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इसकी जानकारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने गुरुवार को दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में पुलिस पर हमला मामले में एक, चोरी कांड में 7, शराब तस्करी में 12, शराब सेवन में 6, वारंट में 10 तथा विविध कांड में 29 शामिल है। इसके साथ ही 9 वारंट का निष्पादन भी किया गया है। 932 वाहनों का काटा गया 6.21 लाख रुपए का जुर्माना : यातायात नियमों की अनदेखी करनेवालों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। ऑपरेशन हेलमेट व ऑपरेशन नंबर प्लेट के तहत भी जुर्माना वसूला गया है। ऑपरेशन हेलमेट के तहत 3.23 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है। वहीं ऑपरेशन नंबर प्लेट के तहत 500 रुपए, नो पार्किंग वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.