अररिया, फरवरी 10 -- पलासी, (ए.सं)। पलासी थाना पुलिस ने सोमवार की शाम गश्ती के दौरान एक नामजद अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार गगन भगत पलासी का रहने वाला है। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने इस बाबत बताया कि पलासी थाना कांड संख्या 310/25 में गगन भगत नामजद अभियुक्त है और काफी दिनों से फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि गगन भगत को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.