बिहारशरीफ, अप्रैल 28 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। स्थानीय अस्पताल की बदहाली एक फिर सामने आ गयी है। पूरा अस्पताल महज एक आयुष चिकित्सक के सहारे चल रहा है। रविवार को दो बाइकों की टक्कर में दो चालक जख्मी हो गये। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। परिजनों की मानें तो सिर्फ आयुष चिकित्सक थे। इस वजह से घायलों को तुरंत रेफर कर दिया गया। स्थानीय राज मनोरंजन, टिंकू, पंकज आदि ने बताया कि अस्पताल में इलाज के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति हो रही है। चिकित्सक रोस्टर के अनुसार ड्यूटी नहीं करते हैं। मामूली चोट व फ्रैक्चर का भी इलाज यहां नहीं होता है। चर्चा तो यह भी है कि चिकित्सकों की अनुपस्थिति में सीसीटीवी कैमरा बंद कर दिया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...