नई दिल्ली, जुलाई 25 -- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष अभिजीत दिपके ने खुशी जाहिर की। जंतर-मंतर शनिवार को प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं कुछ बहुत जरूरी बात कहना चाहता हूं। मुझे हीरो मत बनाओ क्योंकि धर्मेंद्र प्रधान ने आज इस्तीफा दे दिया। यह गलती मत करो। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की वजह से मुझे हीरो मत बनाओ। एक आदमी को हीरो बनाने की वजह से देश का कबाड़ा हुआ है।' यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोले सितारे? अभिषेक बनर्जी ने कहा- DP बदल गई अभिजीत दिपके ने कहा कि एक इंसान को आपने संविधान से बड़ा बना दिया। सारे संस्थानों से बड़ा बना दिया। सभी चीजों से बड़ा बना दिया। जब आप किसी इंसान को संविधान से बड़ा बना देते हैं तो वह देश का कबाड़ा ही करेग...