गाजीपुर, अप्रैल 27 -- देवकली, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक क्षेत्र के सोन्हुली ग्राम में फार्मर रजिस्ट्री की शुरुआत खण्ड विकास अधिकारी जमालूद्दीन अली के नेतृत्व में किया गया। बीडीओ मे कहा कि सभी किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराना अनिवार्य है। फार्मर आईडी बनने के बाद एक ही आईडी से सभी सुविधाएं मिलेगी जो खतौनी व आधार से लिंक होगी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मंसूर आलम, प्रतिनिधि आजम अली पंचायत सहायक पंकज पटेल, इन्द्रसेन यादव ,अब्दुल्ल, रामकिशुन, मु० आजाद खान , निशा मौर्या ,मु० अलीम, महकनी, रेहाना बेगम , सलीम, शंभूनाथ ,कौशिल्या, राधिका रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...