एक आईडी पर नहीं बिक पाएंगे एक से ज्यादा स्वर्ण आभूषण
नई दिल्ली, जुलाई 26 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। आप किसी ज्वेलर से हॉलमार्किंग वाला कोई आभूषण खरीदें तो उस आभूषण पर अंकित हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन (एचयूआईडी) को भारत मानक ब्यूरो (बीआईएस) के केयर ऐप पर जरूर जांच लें। ऐप पर अब सिर्फ हॉलमार्क नंबर नहीं, उस आभूषण का डिजाइन और सटीक वजन दोनों दर्ज होंगे। बीआईएस ने यह कदम कई आभूषणों पर एक हॉलमार्क यूनिक आइडेंटिफिकेशन नंबर पर डालने की शिकायतों के बाद उठाया है। दरअसल, पहले ऐप पर सिर्फ एचयूआईडी की जांच कर सकते थे कि क्या आभूषण वाकई हॉलमार्क है या नहीं। पर कुछ विक्रेताओं ने एक एचयूआईडी को कई आभूषणों पर डाल कर बेचना शुरू कर दिया।
हॉलमार्किंग में बदलाव बीआईएस के महानिदेशक संजय गर्ग ने बताया कि आभूषणों की हॉलमार्किंग में इन बदलावों के बाद धोखाधड़ी की संभावना लगभग खत्म हो गई है क्योंकि हॉलमार्क स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.