मथुरा, मार्च 9 -- वृंदावन, मथुरा-वृंदावन मार्ग स्थित ब्रज हेल्थ केयर एंड रिसर्च सेंटर में इलाज कराने आई महिला को एक आंख से दिखना बंद हो जाने के बाद पीड़िता ने रविवार को कोतवाली पहुंची और आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। गांव अलावलपुर, राधानगर, टूण्डला, फिरोजाबाद निवासी शीला देवी पत्नी बाबूलाल आँख में परेशानी के कारण ब्रज हेल्थ केयर एंड रिसर्च सेंटर स्थित डॉ. श्रॉफ आई केयर इंस्टिट्यूट में इलाज कराने के लिये आई थी। महिला द्वारा कोतवाली में दी तहरीर के अनुसार नौ फरवरी को उसने बांयी आँख का ऑपरेशन कराया था। ऑपरेशन के कुछ समय ठीक महसूस हुआ, लेकिन आरोप है कि थोड़े दिन बाद उसे ऑपरेट हुई आँख से दिखना बंद हो गया। इससे वह घबरा गई। इसके बाद दोबारा अस्पताल गई, लेकिन वहां उसकी सुनवाई नहीं हुई। अस्पताल से टरका दिए जाने के बाद महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.