दरभंगा, मार्च 31 -- कमतौल। कमतौल-अहियारी नगर पंचायत के सभागार में सोमवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक मुख्य पार्षद रंजीत कुमार प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वर्ष 2026-27 के बजट पर चर्चा करते हुए कुल 1 अरब 9 करोड़ रुपये की राशि विभिन्न विकास योजनाओं के लिए सर्वसम्मति से अनुमोदित की गई। बैठक में नगर क्षेत्र के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए कई प्रमुख योजनाओं की राशि का विस्तृत प्रावधान किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 30 करोड़ रुपये, सड़क एवं नाला निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपये, सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए 2 करोड़ रुपये तथा स्ट्रीट लाइट, हाई मास्क लाइट एवं तिरंगा लाइट के लिए 2 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए। इसके अलावा पार्क एवं जिम निर्माण के लिए ढाई करोड़ रुपये, सम्राट अशोक भवन के निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपये तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.