लखीमपुरखीरी, अप्रैल 18 -- मुख्यमंत्री का जिले में दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री 21 या 23 अप्रैल को मितौली आ सकते हैं। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। एक दिन पहले ही प्रशासन ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियां देखी थी। आयोजन स्थल पर तैयारियों के साथ हीस्थल की ओर जाने वाले रास्तों की मरम्मत आदि का काम भी शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री जनसभा के साथ ही करीब एक अरब की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। इनका विवरण तैयार कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले में दो जगह कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं। अब कस्ता विधानसभा के मोहम्मदी में कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह भी पढ़ें- सीएम योगी का 24 अप्रैल को मल्लावां दौरा संभावित, पीएम के कार्यक्रम स्थल का करेंगे निरीक्षण हालांकि अभी तक मुख्यमंत्री का कार्यक्...