लखनऊ, मार्च 24 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।एक अरब से अधिक की जीएसटी चोरी में के मामले में पुणे से एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार मास्टरमाइंड केसवानी अब्बास हुसैन रमजान अली के मामले की जांच अब एसआईटी करेगी। एसआईटी का गठन शासन द्वारा किया गया है। सहायक आयुक्त सेक्टर 21 राज्य कर गौरव कुमार राजपूत ने जांच से सबंधित दस्तावेज व अन्य जानकारियां एसआईटी को दे दी हैं। वहीं, एसटीएफ गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।एसटीएफ को मास्टरमाइंड अब्बास हुसैन से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। उसने पूछताछ में बताया कि इंदिरानगर थाने में फर्जी फर्म आराध्या इंटरप्राइजेज के नाम से 8.71 करोड़ रुपये कि जीएसटी चोरी की गई थी। यह चोरी अब्बास हुसैन और उसके गिरोह के द्वारा की गई थी। रविवार को इस मामले में अब्बास को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इस फ...