लखनऊ, मार्च 6 -- शहर में शादी-ब्याह और पारिवारिक आयोजनों के लिए नगर निगम के कल्याण मंडप अब पहले से महंगे हो जाएंगे। नगर निगम ने अपने सभी 11 कल्याण मंडपों का किराया 40 प्रतिशत तक बढ़ाने का फैसला लिया है। नई दरें आगामी 1 अप्रैल से लागू होंगी। खास बात यह है कि जिन लोगों ने पहले से ही इन मंडपों की बुकिंग कर रखी है, लेकिन उनका कार्यक्रम 1 अप्रैल के बाद निर्धारित है, तो उन्हें पुराने किराये के बजाय बढ़ी हुई दरों के अनुसार भुगतान करना होगा। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि नगर निगम की सदन, कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि सभी कल्याण मंडपों का किराया 40 प्रतिशत तक बढ़ाया जाए। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल चुकी है और इसे 1 अप्रैल से लागू किया जाएगा।----नगर निगम के 11 मंडपों पर लागू होगी नई दरअधिकारियों के अनुसार शहर में नगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.