एक अप्रैल से 20 जिलों में 32 ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर चलाने को आवेदन
लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता योग्य वाहन चालक तैयार करने को 20 जिलों में 32 ड्राइवर ट्रेनिंग सेंटर चलाने के लिए इच्छुक व्यक्ति एक अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होने के बाद उनकी जांच होगी और नियम व मानकों पर खरे उतरने वालों को सेंटर चलाने की अनुमति दी जाएगी।उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन प्राधिकरण की अध्यक्ष किंजल सिंह के मुताबिक इच्छुक व अर्ह आवेदन चालन प्रशिक्षण केंद्र की अर्हता व अन्य शर्तों के आधार पर अपना आवेदन पोर्टल https://uptransport.upsdc.gov.in के माध्यम से किए जा सकेंगे। बलिया में चार, कानपुर व बदायूं में तीन-तीन, महाराजगंज, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर, बलरामपुर में दो-दो और रामपुर, हरदोई, फिरोजाबाद, अंबेडकर नगर, कुशीनगर, बहराइच, फर्रुखाबाद, चंदौली, फतेहपुर, महोबा, चित्रकूट व श्रावस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.