नई दिल्ली, मार्च 22 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध के बीच हवाई किराया महंगा हो रहा है। घरेलू हवाई टिकटों पर लगाई गई अस्थाई किराया सीमा को हटा लिया गया है। उधर, एक अप्रैल से विमान ईंधन (एटीएफ) के दाम बढ़ सकते हैं, जिसका सीधा असर हवाई यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। इस बात के स्पष्ट संकेत हैं कि युद्ध लंबा चलता है तो उसका हवाई किराए पर अब तेजी से असर दिखाई देगा।केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने संकेत दिए गए हैं कि युद्ध के चलते वैश्विक स्तर पर एटीएफ की कीमतों पर असर पड़ रहा है। इसके दाम देश में हर महीने की पहली तारीख या शुरुआत में परिवर्तित होते हैं। ऐसे में पूरी संभावना है कि एक अप्रैल से कीमतें बढ़ सकती हैं। हालांकि, केंद्रीय मंत्री का कहना है कि सरकार संभावित बदलाव से होने वाले असर को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.